By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NewsyBirdNewsyBirdNewsyBird
  • Home
  • Politics
    Politics
    राजनीति (Politics) सरकार में सत्ता प्राप्त करने और बनाए रखने से संबंधित गतिविधियों, कार्यों और नीतियों को कहते हैं। यह समाज के संगठन, निर्णय लेने…
    Show More
    Top News
    ओप्पो रेनो 14 दिवाली एडिशन ₹39,999 में लॉन्च, भारत का पहला कलर‑चेंजिंग फोन 3.5x ऑप्टिकल जूम व 50MP कैमरे के साथ।
    30 September 2025
    कांग्रेस में बवाल: रिव्यू मीटिंग में दो नेता भिड़े – किसने गोली मारने की धमकी दी?
    30 November 2025
    रेलवे यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए डिब्बों में सीसीटीवी कैमरे लगाएगा
    13 July 2025
    Latest News
    ग्रामीण व्यवस्था का दम घोंटू विकास,प्रधान से लेकर विधायक तक सब मौन
    28 January 2026
    अजित पवार का विमान दुर्घटना में निधन, शरद पवार के अलावा परिवार के अन्य सदस्य कौन?
    28 January 2026
    प्लेन क्रैश पर आधारित ये डरावनी फिल्में हर सीन में रोंगटे खड़े कर देती हैं.
    28 January 2026
    UGC की नई इक्विटी गाइडलाइन: बदलाव, विवाद और छात्रों पर प्रभाव
    28 January 2026
  • Technology
    TechnologyShow More
    GTA 6 की कीमत लीक, स्टैंडर्ड एडिशन के लिए गेमर्स को चाहिए भारी रकम.
    28 January 2026
    भारत की हाइड्रोजन शक्ति गोवा में प्रदर्शित, लो‑कार्बन भविष्य की ओर देश की प्रगति पर एक नजर.
    27 January 2026
    इंस्टाग्राम के नए बदलाव से फॉलोअर्स और कमाई दोनों को मिलेगी नई उड़ान
    27 January 2026
    Chrome यूज़र्स के लिए चेतावनी: वेब स्टोर में पाया गया खतरनाक एक्सटेंशन, 1 लाख से अधिक उपयोगकर्ताओं पर खतरा मंडरा रहा है.
    27 January 2026
    परिवहन विभाग के SMS से वाहन मालिकों पर नया चालान फ्रॉड, बचाव के उपाय जानें
    24 January 2026
  • Health
    HealthShow More
    Apple Fitness+ अब भारत में, कीमत व वर्कआउट्स की पूरी जानकारी
    16 December 2025
    GST में नई दरें लागू, पनीर, साबुन, शैंपू, कार और AC सस्ते—ग्राफ में देखें कौनसी वस्तु कब सस्ती हुई।
    22 September 2025
    नेशनल हेल्थ मिशन मुर्शिदाबाद में सरकारी नौकरी खुली, एज लिमिट 67 वर्ष, वेतन 70 हजार तक.
    18 September 2025
    पछतावे से मुक्ति: श्रीकृष्ण की शिक्षाएँ और आज का मार्गदर्शनश्रीमद् भगवद गीता के सन्देश से सीखें कैसे त्रुटि को स्वीकार कर वर्तमान में जीकर आंतरिक शांति पाएं।
    12 August 2025
    नीति आयोग ने नई दिल्ली में “ट्रेड वॉच क्वार्टरली” का तीसरा संस्करण लॉन्च किया
    15 July 2025
  • Entertainment
    EntertainmentShow More
    GTA 6 की कीमत लीक, स्टैंडर्ड एडिशन के लिए गेमर्स को चाहिए भारी रकम.
    28 January 2026
    इंस्टाग्राम के नए बदलाव से फॉलोअर्स और कमाई दोनों को मिलेगी नई उड़ान
    27 January 2026
    अरिजीत सिंह ने 400 गाने गाए, करियर विवादों से घिरा रहा।
    27 January 2026
    अरिजीत सिंह ने प्लेबैक गाने से सेवानिवृत्ति की घोषणा की, फैंस हैं चकित।
    27 January 2026
    रैपर बादशाह ने 12 करोड़ की रोल्स रॉयस खरीदी, नशे के 10‑15 मिनट में उतरने के बाद पछतावा जताया।
    27 January 2026
  • Bookmarks
Search
© 2024 NewsyBird Network. All Rights Reserved.
Reading: परंपरागत चिकित्सा में गुणवत्ता आश्वासन के लिए भारत और इंडोनेशिया के बीच समझौता मील का पत्थर: श्री प्रतापराव जाधव, केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुष मंत्रालय
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NewsyBirdNewsyBird
Font ResizerAa
  • Business
  • Politics
  • Travel
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • Travel
    • Fashion
    • Business
    • Politics
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
Follow US
© 2024 NewsyBird Network. All Rights Reserved.
NewsyBird > Blog > Health > परंपरागत चिकित्सा में गुणवत्ता आश्वासन के लिए भारत और इंडोनेशिया के बीच समझौता मील का पत्थर: श्री प्रतापराव जाधव, केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुष मंत्रालय
HealthTravel

परंपरागत चिकित्सा में गुणवत्ता आश्वासन के लिए भारत और इंडोनेशिया के बीच समझौता मील का पत्थर: श्री प्रतापराव जाधव, केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुष मंत्रालय

We are just an advanced breed of monkeys on a minor planet of a very average star. But we can understand the Universe. That makes us something very special.

newsybird.com
Last updated: 15 July 2025 01:44
newsybird.com
Share
5 Min Read
SHARE

भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति श्री प्रबोवो सुबियांतो की उपस्थिति में 25 जनवरी, 2025 को हैदराबाद हाउस, नई दिल्ली में भारत और इंडोनेशिया के बीच पारस्‍परिक समझौता ज्ञापन। भारत और इंडोनेशिया के बीच आदान-प्रदान किए गए समझौता ज्ञापनों में से एक भारतीय चिकित्सा और होम्योपैथी के लिए फार्माकोपिया आयोग, आयुष मंत्रालय और इंडोनेशियाई खाद्य एवं औषधि प्राधिकरण के बीच परंपरागत चिकित्सा गुणवत्ता आश्वासन के क्षेत्र में है।

आयुष मंत्रालय के भारतीय चिकित्सा एवं होम्योपैथी फार्माकोपिया आयोग और इंडोनेशियाई खाद्य एवं औषधि प्राधिकरण के बीच 25.01.2025 को परंपरागत चिकित्सा गुणवत्ता आश्वासन के क्षेत्र में भारत और इंडोनेशिया के बीच हुए समझौता ज्ञापन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए, केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), श्री प्रतापराव जाधव ने कहा कि यह समझौता ज्ञापन विश्‍वव्‍यापी मापदंडों को ऊंचा उठाने के लिए तैयार है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001VR2A.jpg

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति श्री प्रबोवो सुबियांतो 25 जनवरी, 2025 को हैदराबाद हाउस, नई दिल्ली में भारत और इंडोनेशिया के बीच समझौता ज्ञापनों के आदान-प्रदान के प्रत्‍यक्षदर्शी बने।

समझौता ज्ञापन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए, श्री प्रतापराव जाधव ने कहा, “यह सहयोग परंपरागत दवाओं की सुरक्षा, प्रभावकारिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, जिससे इस मूल्यवान स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली के लिए अधिक एकीकृत और वैज्ञानिक रूप से विनियमित दृष्टिकोण के लिए मंच तैयार होगा।”

पारस्‍परिक समझौता ज्ञापन की मुख्य विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने कहा, “इस रणनीतिक सहयोग के माध्यम से हम ज्ञान के अधिक से अधिक आदान-प्रदान, क्षमता वृद्धि को बढ़ावा दे रहे हैं और वैश्विक स्वास्थ्य सेवा में पारंपरिक चिकित्सा की भूमिका को मजबूत कर रहे हैं। भारतीय चिकित्सा और होम्योपैथी के लिए फार्माकोपिया आयोग (पीसीआईएमएण्‍डएच) गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली (क्‍यूएमएस) के लिए एक आईएस/आईएसओ 9001:2015 प्रमाणित संस्थान है जो भारतीय चिकित्सा और होम्योपैथी के लिए मानकों को स्थापित करने और बनाए रखने के लिए समर्पित है। प्रमुख संस्थानों के बीच यह साझेदारी सभी हितधारकों को महत्वपूर्ण रूप से लाभप्रद होगी।

यह रणनीतिक साझेदारी परंपरागत चिकित्सा गुणवत्ता आश्वासन में सहयोग को बढ़ावा देने पर केंद्रित है, जिसमें दोनों पक्ष विभिन्न प्रकार के सहयोग के लिए प्रतिबद्ध हैं। पारस्‍परिक समझौता ज्ञापन के प्रमुख प्रावधानों के मुख्‍य बिन्‍दु इस प्रकार हैं:

  • परंपरागत चिकित्सा के लिए विनियामक प्रावधानों पर सूचना और विशेषज्ञता का पारस्‍परिक आदान-प्रदान।
  • क्षमता निर्माण की पहल जैसे परिसंवाद, कार्यशालाएं और प्रशिक्षण कार्यक्रम, जिनका उद्देश्य व्यावसायिक ज्ञान और कौशल को बढ़ावा देना है।
  • दोनों देशों की विनियामक प्रक्रियाओं से अवगत कराने के लिए तकनीकी दौरे।
  • परंपरागत चिकित्सा से संबंधित अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रमों में दोनों पक्षों की भागीदारी।
  • परंपरागत चिकित्सा क्षेत्र में शामिल उद्योगों या संस्थाओं के लिए संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर सहयोग।
  • अन्य पारस्परिक रूप से सहमत क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देना।

यह सहयोग स्वास्थ्य सेवा और स्वास्थ्य में परंपरागत चिकित्सा के महत्व की बढ़ती विश्‍वस्‍तरीय मान्यता को दर्शाता है। अपनी गहरी सांस्कृतिक और औषधीय विरासत के साथ, भारत और इंडोनेशिया परंपरागत चिकित्सा के मानकों और गुणवत्ता को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

यह समझौता ज्ञापन परंपरागत चिकित्सा की सुरक्षा, प्रभावकारिता और पहुंच सुनिश्चित करने के लिए एक साझा दृष्टिकोण को भी दर्शाता है, जो भारत और इंडोनेशिया के बीच आगे के सहयोग का मार्ग प्रशस्त करता है और आधुनिक स्वास्थ्य देखभाल ढांचे के भीतर पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों के एकीकरण को अपनाने में अन्य देशों के लिए एक उदाहरण स्थापित करता है।

25 जनवरी, 2025 को भारत के प्रधानमंत्री और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति की उपस्थिति में भारत सरकार के विदेश मंत्री और इंडोनेशिया गणराज्य के विदेश मंत्रालय द्वारा समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान किया गया, जो दोनों देशों के बीच संबंधों में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है।

भारत और इंडोनेशिया के बीच यह साझेदारी दोनों देशों के बीच अपनी समृद्ध औषधीय परंपराओं के संरक्षण और नवाचार के लिए मिलकर काम करने के महत्व को उजागर करती है, जिससे विश्‍वस्‍तरीय परंपरागत चिकित्सा की बढ़ती मान्यता और स्वीकृति में योगदान मिलता है।

You Might Also Like

भारत ने यूएन में खुलासा किया: सिंधु जल पाकिस्तान को कब मिलेगा?

आरबीआई में 572 पदों के लिए आवेदन खुला, सैलरी कितनी होगी जानें।

Apple Fitness+ अब भारत में, कीमत व वर्कआउट्स की पूरी जानकारी

सुप्रीम कोर्ट ने टेट्रा पैक में शराब बेचने पर चिंता जताई, कहा: “यह जूस की तरह दिखता है, सरकारें राजस्व पर केंद्रित हैं।”

बिहार चुनाव 2025 में 17.7% आबादी और मात्र 10 विधायक; NDA की प्रचंड जीत के बीच विचित्र आँकड़ा!

TAGGED:CovidHealthMutrition
SOURCES:rubynews.comtimenews.com
VIA:ThemeRubyMarsNews

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article लोक सभा अध्यक्ष ने संसद और विधानमंडलों की कार्यवाही में सदस्यों की कम हो रही भागीदारी व राजनीतिक गतिरोध पर चिंता व्यक्त की
Next Article राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आर्ट ऑफ लिविंग के अंतर्राष्ट्रीय महिला सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

2kFollowersLike
1kFollowersFollow
2kFollowersFollow
36kSubscribersSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ग्रामीण व्यवस्था का दम घोंटू विकास,प्रधान से लेकर विधायक तक सब मौन
Latest Politics 28 January 2026
अजित पवार का विमान दुर्घटना में निधन, शरद पवार के अलावा परिवार के अन्य सदस्य कौन?
Latest Politics 28 January 2026
GTA 6 की कीमत लीक, स्टैंडर्ड एडिशन के लिए गेमर्स को चाहिए भारी रकम.
Entertainment Software Technology 28 January 2026
प्लेन क्रैश पर आधारित ये डरावनी फिल्में हर सीन में रोंगटे खड़े कर देती हैं.
Latest Politics 28 January 2026

Newsybird, we believe in the power of amplifying the voices often drowned out by the noise of mainstream media. Join us in speaking for silence and embracing the power of unheard narratives.”

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

NewsyBirdNewsyBird
Follow US
© 2025 NewsyBird Network. All Rights Reserved.
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist