सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की दमदार अभिनय से सजी ‘बॉर्डर 2’ इस शुक्रवार को गणतंत्र दिवस से कुछ दिन पहले सिनेमाघरों में पहुंची है। देशभक्ति से भरी इस वॉर ड्रामा को बॉक्स‑ऑफिस पर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है और इसकी शुरुआत काफी अच्छी हुई है। हालांकि, यह फिल्म रिपब्लिक डे पर सबसे बड़ी ओपनर का रिकॉर्ड अपने नाम नहीं कर पाई।
‘बॉर्डर 2’ ने कितने करोड़ से की ओपनिंग?
‘बॉर्डर 2’ ने 30 करोड़ की कमाई के साथ शानदार शुरुआत की है। फिल्म को रिलीज होते ही दर्शकों और समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, पहले दिन ही 30 करोड़ रुपये की कमाई हुई, जिससे यह साल की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वीकेंड में और भी तेज़ी से कमाई बढ़ने की उम्मीद है।
‘बॉर्डर 2’ नहीं बन पाई सबसे बड़ी रिपब्लिक डे ओपनर
गणतंत्र दिवस वीकेंड पर रिलीज हुई ‘बॉर्डर 2’ ने पहले दिन 30 करोड़ का कलेक्शन कर ऋतिक रोशन की ‘फाइटर’ को मात दी और रिपब्लिक डे पर दूसरी सबसे बड़ी ओपनर का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। परंतु शाहरुख खान की ‘पठान’ ने इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। नीचे टॉप 5 रिपब्लिक डे ओपनर्स की सूची दी गई है।
इंडियन बॉक्स ऑफिस पर टॉप 5 रिपब्लिक डे ओपनर्स (मॉइ के आंकड़ों के अनुसार)
- पठान – 55 करोड़ रुपये
- बॉर्डर 2 – 30 करोड़ रुपये
- फाइटर – 24.6 करोड़ रुपये
- पद्मावत – 24 करोड़ रुपये
- अग्निपथ – 23 करोड़ रुपये
‘बॉर्डर 2’ के प्रमुख कलाकार
निर्देशन और कलाकार: ‘बॉर्डर 2’ का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ, मोना सिंह, सोनम बाजवा और मेधा राणा सहित कई कलाकारों ने अहम भूमिकाएँ निभाई हैं। यह फिल्म 1997 में आई जेपी दत्ता की ब्लॉकबस्टर ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है।