By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NewsyBirdNewsyBirdNewsyBird
  • Home
  • Politics
    Politics
    राजनीति (Politics) सरकार में सत्ता प्राप्त करने और बनाए रखने से संबंधित गतिविधियों, कार्यों और नीतियों को कहते हैं। यह समाज के संगठन, निर्णय लेने…
    Show More
    Top News
    ओप्पो रेनो 14 दिवाली एडिशन ₹39,999 में लॉन्च, भारत का पहला कलर‑चेंजिंग फोन 3.5x ऑप्टिकल जूम व 50MP कैमरे के साथ।
    30 September 2025
    कांग्रेस में बवाल: रिव्यू मीटिंग में दो नेता भिड़े – किसने गोली मारने की धमकी दी?
    30 November 2025
    रेलवे यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए डिब्बों में सीसीटीवी कैमरे लगाएगा
    13 July 2025
    Latest News
    असम चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, भूपेन बोरा ने छोड़ा साथ, कारण बताया
    17 February 2026
    कच्छ सीमा पर भारतीय सेना की तैयारी से पाकिस्तान में धक-धक, ऑपरेशन सिंदूर के पीछे का कारण जानें।
    10 February 2026
    तेलंगाना में नगर निकाय चुनाव का काउंटडाउन: वोट कब पड़ेंगे और मुकाबला कितना तीव्र?
    10 February 2026
    इंडिगो की कुवैत से आने वाली उड़ान ने अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग की, बम धमकी मिली।
    3 February 2026
  • Technology
    TechnologyShow More
    LTE और VoLTE: स्मार्टफोन पर इनके नाम, अर्थ और रहस्य का खुलासा
    23 February 2026
    भारत में चैटजीपीटी का उपयोग कोडिंग और लर्निंग से परे भी, नई जानकारी सामने आई है
    22 February 2026
    DGCA ने ड्राफ्ट जारी किया: एयरपोर्ट और फ्लाइट में हंगामा पर सख्त कार्रवाई होगी.
    20 February 2026
    ऐप्पल ने iPhone 18 Pro में 10 दमदार अपग्रेड्स के साथ कोई कसर नहीं छोड़ी।
    19 February 2026
    फोल्डेबल फोन खरीदने से पहले इन बातों पर ध्यान दें, ताकि बड़ी स्क्रीन का सपना न टूटे.
    17 February 2026
  • Health
    HealthShow More
    डीसीजे ग्रुप ने रचा सेवा का इतिहास, रक्तदान शिविर में 336 स्वैच्छिक रक्तदाता
    24 February 2026
    Apple Fitness+ अब भारत में, कीमत व वर्कआउट्स की पूरी जानकारी
    16 December 2025
    GST में नई दरें लागू, पनीर, साबुन, शैंपू, कार और AC सस्ते—ग्राफ में देखें कौनसी वस्तु कब सस्ती हुई।
    22 September 2025
    नेशनल हेल्थ मिशन मुर्शिदाबाद में सरकारी नौकरी खुली, एज लिमिट 67 वर्ष, वेतन 70 हजार तक.
    18 September 2025
    पछतावे से मुक्ति: श्रीकृष्ण की शिक्षाएँ और आज का मार्गदर्शनश्रीमद् भगवद गीता के सन्देश से सीखें कैसे त्रुटि को स्वीकार कर वर्तमान में जीकर आंतरिक शांति पाएं।
    12 August 2025
  • Entertainment
    EntertainmentShow More
    दादी ने ‘टिंकू जिया’ पर ठुमके लगाए, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
    26 February 2026
    भारतीय रेलवे के लोको पायलट का वेतन और सरकारी सुविधाएँ: जानिए विवरण
    23 February 2026
    Bafta Awards 2026 में ‘वन बैटल आफ्टर’ ने 6 अवॉर्ड्स जीते, भारतीय फिल्म ‘बूंग’ ने भी इतिहास रचा।
    23 February 2026
    रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने ओवरसीज में सात वर्ष बाद फिर इतिहास रचा, पाँच रिकॉर्ड बनाए.
    19 February 2026
    एयरपोर्ट पर ऋतिक रोशन को देखकर दो बच्चों का अनोखा रिएक्शन, वीडियो वायरल हुआ।
    17 February 2026
  • Bookmarks
Search
© 2024 NewsyBird Network. All Rights Reserved.
Reading: जब भी भारत का इतिहास लिखा जाएगा, मोदी जी के 10 साल के शासन के बारे में उनके कटु से कटु आलोचक भी स्वर्णिम अक्षरों से ही लिखेंगे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NewsyBirdNewsyBird
Font ResizerAa
  • Business
  • Politics
  • Travel
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • Travel
    • Fashion
    • Business
    • Politics
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
Follow US
© 2024 NewsyBird Network. All Rights Reserved.
NewsyBird > Blog > Fashion > जब भी भारत का इतिहास लिखा जाएगा, मोदी जी के 10 साल के शासन के बारे में उनके कटु से कटु आलोचक भी स्वर्णिम अक्षरों से ही लिखेंगे
FashionTravel

जब भी भारत का इतिहास लिखा जाएगा, मोदी जी के 10 साल के शासन के बारे में उनके कटु से कटु आलोचक भी स्वर्णिम अक्षरों से ही लिखेंगे

Sandrine Charles wears an all-black outfit for new york fashion week. As a publicist, my look is usually all black

newsybird.com
Last updated: 15 July 2025 01:28
newsybird.com
Share
10 Min Read
SHARE

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘इंडियन रेनेसां: द मोदी डिकेड’ (Indian Renaissance : The Modi Decade) पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर केन्द्रीय शहरी एवं आवासन मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर, राज्य सभा सांसद श्री कार्तिकेय शर्मा और पुस्तक की संपादक डॉ. ऐश्वर्य पंडित सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

पुस्तक विमोचन कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कार्यकाल के बीते 10 साल एक युग का अंत और एक नए युग की शुरुआत करने वाले रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब भी भारत का इतिहास लिखा जाएगा, मोदी जी के 10 साल के शासन के बारे में उनके कटु आलोचक भी स्वर्णिम अक्षरों से ही लिखेंगे। उन्होंने कहा कि 2014 में भारत ने एक नए युग में प्रवेश किया, जिसमें तीन दशक के बाद देश को एक स्थिर सरकार मिली और देश के हर हिस्से में हमें सफलता मिली। श्री शाह ने कहा कि इसके कई अलग-अलग मायने निकाले गए और एक विदेशी अखबार ने लिखा कि आज़ादी तो भारत को 15 अगस्त 1947 को मिल गई थी, लेकिन अंग्रेजियत से आज़ादी 2014 में मोदी जी के नेतृत्व में मिली।

श्री अमित शाह ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को हम गुलामी के एक लंबे कालखण्ड से आज़ाद हुए। उन्होंने कहा कि हम दुनिया की सबसे पुरानी सभ्यताओं में हैं और चाहे विचार को अपनाना हो, विदेशी नागरिकों को अपनाना हो या फ़िर भाषाओं को स्वीकारना हो, हमारी सभ्यता ने हमेशा खुलापन प्रदर्शित किया है।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि भारत के अलावा दुनिया में कोई और देश नहीं है, जिसने अनेक सभ्यता को अपने अंदर समाहित करके और अपनी सभ्यताओं को मॉडिफाई करते हुए अपनी यात्रा जारी रखी है। उन्होंने कहा कि भारत एकमात्र ऐसा देश है जहां अनेक भाषाएँ, संस्कृतियाँ, बोलियाँ और अनेक धर्म एक साथ अपने अस्तित्व और सम्मान की रक्षा करते हुए देश की यात्रा में आगे बढ़े हैं।

श्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कार्यकाल में अनेक क्षेत्रों में सुधार हुए हैं और सभी क्षेत्र को गति मिली है। उन्होंने कहा कि हर सेक्टर की साइज़ और स्केल में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि कोई सोच नहीं सकता था कि दुनिया की सबसे बड़ी महामारी कोरोना के दौरान सबसे अच्छा प्रबंधन भारत करेगा। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी का उपयोग करके देश की 130 करोड़ की आबादी के टीकाकरण से लेकर उन्हें टीके का सर्टिफिकेट देने का काम सुचारू तरीके से संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि भारत ने ही सबसे पहले कोरोना की वैक्सीन बनाई और 100 से अधिक देशों को वैक्सीन की आपूर्ति की।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि भविष्य में भारत के इतिहास को तीन हिस्सों में बांटा जाएगा, जिसमें पहला हिस्सा होगा ‘आजादी के पहले और आज़ादी के बाद का भारत’, दूसरा हिस्सा होगा ‘आपातकाल के पहले और आपातकाल के बाद का भारत’ और तीसरा हिस्सा होगा ‘मोदी जी के पहले का भारत और मोदी जी के बाद का भारत’। उन्होंने कहा कि जब कोई व्यक्ति अपने परिश्रम, अपनी कर्मठता, साफ़ हृदय और अपने विजन से अपने देश का नेतृत्व करता है और इतिहास उसे नज़रंदाज़ नहीं कर सकता।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि देश ने जब आजादी की 25वीं और 50वीं सालगिरह मनाई तो स्कूलों, पंचायतों और सरकारी भवनों में कार्यक्रम हुए, विधानसभाओं और संसद में प्रस्ताव पास हुए और देश चलने लगा। लेकिन जब देश ने आजादी की 75वीं सालगिरह मनाई तो कोरोना महामारी के बावजूद देश में 8 लाख से ज्यादा कार्यक्रम हुए। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने इस बात का ख्याल रखा कि 1857 से 1947 तक का आजादी के आंदोलन का इतिहास नई पीढ़ी को पता चलना चाहिए और आजादी के गुमनाम नायकों को देश के इतिहास में जगह मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने इसका ख्याल रखा कि 75 साल में किसी भी कालखंड में देश ने जो उपलब्धि प्राप्त की है उसे देश को गौरव के साथ याद करना चाहिए और साथ ही देशवासियों को यह संकल्प दिलाया कि 75वें साल से 100वें साल की यात्रा यानी 15 अगस्त 2047 तक भारत को पूर्ण रूप से विकसित बनाएंगे।  

श्री अमित शाह ने कहा कि मोदी जी ने देशवासियों के सामने भारत को 2047 तक पूर्ण रूप से विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि एक प्रधानमंत्री के द्वारा लिया हुआ संकल्प आज 130 करोड़ लोगों का संकल्प बन गया है और देश 2047 की यात्रा की ओर चल पड़ा है। उन्होंने कहा की भारत के युवाओं की शक्ति 2047 में देश को दुनिया में नंबर वन पर पहुंचा देगी। उन्होने कहा कि मोदी जी ने पहचाना है कि अगर 130 करोड़ लोग एक कदम आगे बढेंगे तो देश 130 करोड़ कदम आगे बढ़ेगा।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान जब मोदी जी ने जनता कर्फ्यू लगाया और लोगों को घर से बाहर न जाने के लिए बोला तो पूरा भारत रुक गया था। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी द्वारा उपवास के आहवान के बाद पहली बार किसी राजनेता के ऐलान पर जनता ने इतनी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सरकार के आलोचकों को संदेश दिया कि दीया जलाने से कोरोना ख़त्म नहीं होता, लेकिन इससे हर व्यक्ति कोरोना के खिलाफ सजग होता है।    

गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि अगर किसी को मोदी जी की यात्रा देखनी है तो केवल 2001 से 2025 तक ही नहीं बल्कि उसके पहले के 40 साल भी देखने चाहिए। उन्होंने कहा कि वह हमेशा से दूसरों की तकलीफ दूर करने के बारे में सोचते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने जनता के धन का उपयोग अपने लिए कभी नहीं किया है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने देश के लिए कई कड़े सुधार किए और कई कड़े निर्णय लिए, जिन्हें जनता ने स्वीकार किया और बार—बार मोदी जी को चुना।

श्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के बीते 10 साल भारत के आगामी 25 साल यानी अमृत काल की नींव है। उन्होंने कहा कि बीते 10 साल और आगामी 25 साल का प्रयास भारत को विश्व में सर्वप्रथम स्थान पर ले जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत के लोगों में जो आत्मविश्वास जगा है उसका जवाब किसी के पास नहीं है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने देश के 60 करोड़ गरीबों को घर दिया, गैस दिया, शौचालय दिया, पीने का पानी दिया, उपचार के लिए 5 लाख रुपए तक का खर्च सरकार उठा रही है, 5 किलो अनाज और इनके अतिरिक्त भी कई सुविधाएं दी। श्री शाह ने कहा कि गुजरात हो या दिल्ली, मोदी जी ने युगपरिवर्तनकारी शुरुआत की है।  

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि कुछ नेता दक्षिण भारत को अलग करने की बात करते हैं। श्री शाह ने कहा कि अपने समय में उन्होंने देश के बहुत टुकड़े कर दिए और कब तक देश को बांटंगे। 

श्री अमित शाह ने कहा कि मोदी जी ने ढेर सारे ऐसे काम किए हैं, जिन्हें पूरी दुनिया ने माना है। उन्होंने कहा कि मोदी जी को छोड़कर आज दुनिया में कोई भी राष्ट्रध्यक्ष ऐसा नहीं हैं जिसे 16 देशों ने अपने सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार प्रदान किए हैं। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के बाद देश में सफाई का नाम लेने वाले पहले नेता नरेन्द्र मोदी जी हैं और उन्होंने 13 करोड़ घरों में शौचालय देने का काम किया है।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि 10 साल पहले देश का शासन policy paralysis के लिए जाना जाता था, लेकिन अब politics of performance के लिए जाना जाता है। उन्होंने विश्वास जताया कि भारत 2047 में पूर्ण रुप से विकसित भी होगा, भारत का दबदबा भी होगा और हम पूर्ण रुप से भारतीय भी होंगे।

You Might Also Like

डीसीजे ग्रुप ने रचा सेवा का इतिहास, रक्तदान शिविर में 336 स्वैच्छिक रक्तदाता

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने ओवरसीज में सात वर्ष बाद फिर इतिहास रचा, पाँच रिकॉर्ड बनाए.

एयरपोर्ट पर ऋतिक रोशन को देखकर दो बच्चों का अनोखा रिएक्शन, वीडियो वायरल हुआ।

केंद्रीय विद्यालयों में बंपर भर्ती: स्पेशल एजुकेटर बनने का मौका, आवेदन शीघ्र आरम्भ होगा।

इंडिगो की कुवैत से आने वाली उड़ान ने अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग की, बम धमकी मिली।

TAGGED:FashionInstagoodStyleViral
SOURCES:rubynews.comtimenews.com
VIA:ThemeRubyMarsNews

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article देहरादून, उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री के भाषण का मूल पाठ
Next Article कुंभ मेला देश की समावेशिता और विश्वस्तरीय प्रबंधन को प्रतिबिम्बित करता है: उपराष्ट्रपति
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

2kFollowersLike
1kFollowersFollow
2kFollowersFollow
36kSubscribersSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

CSC ने आधार सुपरवाइजर और ऑपरेटर पदों के लिए भर्ती शुरू की, जानें विवरण
Latest 26 February 2026
दादी ने ‘टिंकू जिया’ पर ठुमके लगाए, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Entertainment Latest 26 February 2026
भारतीय रेलवे के लोको पायलट का वेतन और सरकारी सुविधाएँ: जानिए विवरण
Entertainment Latest 23 February 2026
दिल्ली में पकड़ा गया लश्कर मॉड्यूल खुलासा: बांग्लादेश से भारत को दहशत में डालने वाला नेटवर्क उजागर हुआ
Latest 23 February 2026

Newsybird, we believe in the power of amplifying the voices often drowned out by the noise of mainstream media. Join us in speaking for silence and embracing the power of unheard narratives.”

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

NewsyBirdNewsyBird
Follow US
© 2025 NewsyBird Network. All Rights Reserved.
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist