ग्रेटर नोएडा। डीसीजे ग्रुप के निदेशक अवनीश सिंह विसेन के आह्वान पर 23 फ़रवरी 2026 को डीसीजे ग्रुप द्वारा एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य समाज के प्रति कॉर्पोरेट जिम्मेदारी निभाते हुए ज़रूरतमंदों के लिए जीवनरक्षक रक्त उपलब्ध कराना था।
यह रक्तदान शिविर डीसीजे ग्रुप की विभिन्न इकाइयों—ग्रेटर नोएडा स्थित अजय पोली लिमिटेड, चेन्नई अजय पोली लिमिटेड, देहरादून एन्क्राफ्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड तथा पुणे अजय पोली लिमिटेड—में एक साथ आयोजित किया गया। सोमवार को आयोजित इस शिविर में कुल 336 रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और प्रत्येक ने 1 यूनिट रक्त दान किया।
शिविर में कंपनी के कर्मचारियों के साथ-साथ अन्य सामाजिक स्वयंसेवकों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। रक्तदान करने वाले सभी दाताओं को संस्था की ओर से प्रमाण पत्र एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे प्रतिभागियों का उत्साह और भी बढ़ा।
इस अवसर पर डीसीजे ग्रुप के निदेशक अवनीश सिंह विसेन ने उपस्थित कर्मचारियों और स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि, “सफलता का सही मतलब केवल यह नहीं है कि हमने क्या कमाया या क्या अर्जित किया, बल्कि यह है कि हमने अपने समाज को क्या लौटाया। रक्तदान के माध्यम से हम किसी परिवार की खुशियों का कारण बन सकते हैं।”
उन्होंने यह भी कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है, क्योंकि यह केवल मानव शरीर में ही निर्मित होता है। ऐसे में ज़रूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। “आपका छोटा-सा प्रयास भी किसी की ज़िंदगी बचा सकता है,” उन्होंने जोर देते हुए कहा। अंत में उन्होंने सभी रक्तदाताओं का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।
शिविर के सफल आयोजन में डीसीजे ग्रुप के सीएफओ विश्वजीत ठाकुर सहित सभी विभागाध्यक्षों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इनमें अरुण कुमार उपाध्याय, राहुल कुमार, सुधीर कुमार, सुरेन्द्र कुमार नेगी, जीवीआर राजन, अभिजीत मिराजकर, विनीत राय, शिवपूजन सिंह तथा अनुज कुमार प्रमुख रूप से शामिल रहे। सभी ने शिविर की व्यवस्थाओं से लेकर रक्तदाताओं के सहयोग तक अपनी भूमिका बखूबी निभाई।
डीसीजे ग्रुप द्वारा आयोजित यह रक्तदान शिविर न केवल एक सफल आयोजन रहा, बल्कि इसने समाज के प्रति संवेदनशीलता, मानवीय मूल्यों और सामूहिक जिम्मेदारी का भी सशक्त संदेश दिया।न्होंने यह भी कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है, क्योंकि यह केवल मानव शरीर में ही निर्मित होता है। ऐसे में ज़रूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। “आपका छोटा-सा प्रयास भी किसी की ज़िंदगी बचा सकता है,” उन्होंने जोर देते हुए कहा। अंत में उन्होंने सभी रक्तदाताओं का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।
शिविर के सफल आयोजन में डीसीजे ग्रुप के सीएफओ विश्वजीत ठाकुर सहित सभी विभागाध्यक्षों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इनमें अरुण कुमार उपाध्याय, राहुल कुमार, सुधीर कुमार, सुरेन्द्र कुमार नेगी, जीवीआर राजन, अभिजीत मिराजकर, विनीत राय, शिवपूजन सिंह तथा अनुज कुमार प्रमुख रूप से शामिल रहे। सभी ने शिविर की व्यवस्थाओं से लेकर रक्तदाताओं के सहयोग तक अपनी भूमिका बखूबी निभाई।
डीसीजे ग्रुप द्वारा आयोजित यह रक्तदान शिविर न केवल एक सफल आयोजन रहा, बल्कि इसने समाज के प्रति संवेदनशीलता, मानवीय मूल्यों और सामूहिक जिम्मेदारी का भी सशक्त संदेश दिया।